15 सितंबर 2017 - 16:54
आतंकवादियों ने बनाया हज़ारों इराक़ियों को बंदी।

इराक़ में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष फ़ाज़िलुलग़रावी नें घोषणा की है कि करकूक के दक्षिण में स्थित अलहुवैजा क्षेत्र में आईएस आतंकवादियों ने लगभग दो हज़ार इराक़ी नागरिकों को घेर रखा है

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ी समाचार एजेंसी  SNG ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि इराक़ में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष फ़ाज़िलुलग़रावी नें घोषणा की है कि करकूक के दक्षिण में स्थित अलहुवैजा क्षेत्र में आईएस आतंकवादियों ने लगभग दो हज़ार इराक़ी नागरिकों को घेर रखा है, रिपोर्ट के अनुसार आईएस आतंकवादी उन लोगों को ढाल के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं। लेकिन संयुक्त सैन्य आयोग ने इस क्षेत्र को आज़ाद करवाने के लिए रणनीति तैयार कर ली है, सेना का कहना है तलअफ़र की स्वतंत्रता के बाद अब अलहुवैजा की बारी है, जहां अब कार्यवाई शुरू की जा चुकी है।